
तत्काल प्रकाशन हेतु प्रेस विज्ञप्ति Date:25/06/2026
अपैरल ट्रेनिंग एंड डिज़ाइन सेंटर (एटीडीसी) ने छात्रों के
प्लेसमेंट को डिजिटल बनाने हेतु एआई-सक्षम जॉब पोर्टल का
शुभारम्भ किया
गुरुग्राम, 25 जून 2026: अपैरल ट्रेनिंग एंड डिज़ाइन सेंटर (एटीडीसी) ने आज अपने एआई-
सक्षम जॉब पोर्टल का सफल शुभारम्भ किया। यह एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जो संस्थान
की पारंपरिक एवं मैनुअल प्लेसमेंट प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल, पारदर्शी, तीव्र एवं तकनीक-
आधारित भर्ती प्रणाली में परिवर्तित करेगी। इस पोर्टल का विकास एटीडीसी के राष्ट्रीय प्लेसमेंट
विभाग एवं आईटी एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन टीम द्वारा एईपीसी एवं एटीडीसी के अध्यक्ष
डॉ. ए. शक्तिवेल के मार्गदर्शन तथा प्रो. (डॉ.) रूपक वशिष्ठ, महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी
अधिकारी, एटीडीसी के नेतृत्व में पूर्णतः संस्थान के भीतर (इन-हाउस) किया गया है।
इस अवसर पर आयोजित कैरियर गाइडेंस, मोटिवेशन एवं एआई जागरूकता कार्यशाला में
बी.वोक एवं एवीआई पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के दौरान
विद्यार्थियों को कैरियर नियोजन, रिज्यूमे निर्माण, इंटरव्यू की तैयारी, संचार कौशल, कार्यस्थल
की अपेक्षाएँ, उद्योग की बदलती आवश्यकताएँ तथा भविष्य के रोजगार में आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों एवं मानव संसाधन (एचआर) पेशेवरों
द्वारा व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद कर
रोजगार के बदलते परिदृश्य एवं भर्ती प्रक्रियाओं की भी जानकारी प्राप्त की।
यह एआई-सक्षम जॉब पोर्टल विद्यार्थियों को अपना डिजिटल प्रोफाइल बनाने, देशभर में उपलब्ध
रोजगार अवसरों की खोज करने तथा सीधे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है।
वहीं, उद्योग एवं नियोक्ता एटीडीसी द्वारा प्रशिक्षित योग्य अभ्यर्थियों के राष्ट्रीय प्रतिभा भंडार तक
सरलता से पहुँच बना सकेंगे। इस पोर्टल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि विद्यार्थियों एवं
उद्योग—दोनों के लिए इसका उपयोग पूर्णतः निःशुल्क (Free of Cost) है, जिससे रोजगार
प्रक्रिया अधिक सुलभ, समावेशी एवं प्रभावी बनेगी। यह संपूर्ण पोर्टल एटीडीसी की इन-हाउस
आईटी टीम द्वारा विकसित किया गया एक किफायती, स्केलेबल एवं स्वदेशी डिजिटल समाधान
है।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) रूपक वशिष्ठ, महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एटीडीसी ने
कहा कि एटीडीसी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में एक निर्णायक छलांग लगा रहा है।
उन्होंने कहा कि डॉ. ए. शक्तिवेल, अध्यक्ष, एईपीसी एवं एटीडीसी की दूरदर्शी सोच के अनुरूप
संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अनेक पहलें प्रारम्भ की जा रही हैं, ताकि शिक्षण,
प्रशिक्षण, प्लेसमेंट, संचार एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक आधुनिक, दक्ष एवं भविष्य
उन्मुख बनाया जा सके।
एआई-सक्षम जॉब पोर्टल का शुभारम्भ कौशल विकास एवं रोजगार के बीच की दूरी को तकनीक
के माध्यम से कम करने की दिशा में एटीडीसी की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अपने मजबूत
औद्योगिक नेटवर्क एवं उद्योग-केंद्रित प्रशिक्षण मॉडल के माध्यम से एटीडीसी देश के युवाओं को
परिधान एवं फैशन उद्योग में गुणवत्तापूर्ण रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर
प्रतिबद्ध है।
“इस पोर्टल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अंतिम उपयोगकर्ताओं (एंड यूज़र्स) के लिए इसका
उपयोग पूर्णतः निःशुल्क है।”
To register visit https://atdcindia.co.in
एटीडीसी — जहाँ कौशल से बनता है सफल करियर।